खुशखबरी! Bihar में इंटर पास छात्राओं को मिलेंगे पूरे 40 हजार रुपए, फटाफट यहां से करें अप्लाई..

डेस्क : 2022 में बिहार बोर्ड (Bihar Board) से इंटर पास हुई लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दे की बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के 2022 परिणाम में लड़कों से लड़कियां आगे रहीं, ऐसे में अब नीतीश सरकार छात्राओं को सौगात देने जा रही है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 से 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। बिहार में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति-जन जाति की लड़कियां अगर फर्स्ट डिविजन से इंटर पास करती हैं तो उन्हें 15 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, यानि उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिलेंगे। ये राशि कल्याण विभाग देता है। इसके लिए अलग से फॉर्म भरना होता है।

ऑनलाइन करने के लिए डॉक्यूमेंट जरूरी है

  • आधार कार्ड
  • वोटर ID कार्ड
  • बैंक की पासबुक
  • फोटो (पासपोर्ट साइज)
  • आय प्रमाण पत्र
  • 12वीं का मार्कशीट

इस माध्यम से करें ऑनलाइन

  • सबसे पहले आप ई-कल्याण ekalyan.bih.nic.in के वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें” Link पर Click करे।
  • अब Click Here To Apply पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कैप्टर कोड डालें।
  • अब आपको फॉर्म मिलेगा।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेजों को संगलग्न करें
  • अब जानकारी देने के बाद Submit Button पर क्लिक करें।

Leave a Comment