बिहार : इंटर पास छात्राओं की बल्ले बल्ले! इस दिन Account में क्रेडिट होंगे ₹25000, जानें – डिटेल में..

डेस्क : राज्य सरकार द्वारा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं की 25-25 हज़ार रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि अगस्त के अंत तक दे दी जाएगी। सालन2022 में कला, वाणिज्य और साइंस संकाय ने कुल 5 लाख 25 हज़ार 877 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तरी उन ही छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिनकी शादी नहीं हुई। इस वर्ष लगभग 4 लाख छात्राएं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हुईं हैं।

केवल अविवाहित इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के बैंक खाते में राशि जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा वित्त विभाग को प्रोत्साहन राशि जारी करने से संबंधित प्रस्ताव भेज दिया गया है। वित्त विभाग से राशि स्वीकृत होते ही राशि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेज दी जाएगी। बता दें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से छात्राओं के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

आपको बता दे बीते साल 2021 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हुईं छात्राओं को 10-10 हज़ार की दर से प्रोत्साहन राशि दी गई थी। पर इस साल 2022 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को दी जाने वाली राशि में सरकार द्वारा इजाफा किया गया है। बता दें अब इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस मामले स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए भी बड़ी जानकारी सामने आई है। 1 अप्रैल 2021 के बाद स्नातक उत्तीर्ण हुईं छात्राओं को 25 हजार के जगह 50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बता दें स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत विवाहित और अविवाहित दोनों ही छात्राओं को राशि दी जाएगी। इन छात्राओं से नए पोर्टल पर आवेदन लिए जायेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा एनआईसी से सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है। बता दें शिक्षा विभाग के अनुसार नए पोर्टल में कई नई विशेषताएं होंगी। इसमें वैसी कोई छात्रा आवेदन नहीं कर सकेगी जो योग्य नहीं होगी। इसमें गलत नाम से आवेदन नहीं हो पाएगा।

Leave a Comment