Jio ने बिहार में फिर लहराया परचम, महीनेभर में जोड़े 5.25 लाख से ज्यादा ग्राहक..

डेस्क : रिलायंस Jio अपनी पकड़ देश के हर राज्यों में बना लिया है। देश में सबसे ज्यादा उपभोक्ता रिलायंस से जुड़ रहे हैं। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक जिओ ने मई महीने से लगातार बिहार टेलीकॉम सर्कल में सबसे अधिक उपभोक्ताओं को अपने से जुड़ा है। आंकड़ों की बात करें तो मई में 5,27,515 ग्राहक जिओ को अपनाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जिओ सहित बाकी अन्य टेलीकॉम कंपनी ने भी बिहार झारखंड के उपभोक्ताओं को जोड़ा है। लेकिन इनमें सबसे अधिक भरोसा जिओ पर लोगों ने किया।

2022 की अप्रैल महीने में बिहार और झारखंड में जिओ के कुल 3,37,92,388 उपभोक्ता थे, जो कि मई में 3,43,19,905 हो गए। रिपोर्ट की माने तो एयरटेल ने भी बीते महीने बिहार झारखंड में हजारों नए ग्राहक जोड़े हैं। इस साल के अप्रैल महीने में एयरटेल 3,75,49,526 उपभोक्ताओं तक पहुंच सका था, जो कि मई महीने में 3,78,61,463 हो गए।

वहीं वोडाफोन – आइडिया की बिहार सर्कल की बात करें तो VI इस साल के मई महीने में 82,836 ग्राहक जुड़े थे। वहीं इसके पास अप्रैल महीने में 1,00,98,755 भोक्ता थे, जो कि मई में बढ़ोतरी होने के बाद 1,01,81,591 हैं। इसी प्रकार बीएसएनएल बीएसएनएल ने भी बिहार झारखंड सर्किल में अपने हजारों नए ग्राहक जोड़े हैं।

ट्राई के रिपोर्ट के अनुसार खाली बिहार झारखंड सर्किल में 9,67,705 जुड़े हैं। बिहार झारखंड टेलीकॉम सर्कल में फिर 4G नेटवर्क के सहारे जिओ उपभोक्ताओं को जोड़ने के मामले में दिन प्रतिदिन आंकड़े को आगे बढ़ाते जा रही है जा रहा है।

Leave a Comment