Bihar Police अकादमी में निकली भर्ती – बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी..

डेस्क : बिहार पुलिस एकेडमी , राजगीर नालंदा के किंडर गार्डेन(प्ले वे) में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक या शिक्षिका के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती 9 महीने के लिए होगी। पदों की संख्या 2 है। ये भर्तियां अस्थाई आधार पर होगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं बल्कि चयन इंटरव्यू के आधार पर भर्ती होगी।

  • शैक्षणिक योग्यता – स्नातक व बीएड / डीएलएड
  • उम्र सीमा – 21 वर्ष से 30 वर्ष तक, आयु की गणना 1 सितंबर 2022 से की जाएगी।
  • वेतन – 10 हजार रुपये प्रति माह
  • साक्षात्कार से होगा चयन

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने सभी कागजात लेकर 1 सितंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे बिहार पुलिस एकेडेमी, राजगीर के प्रशासनिक भवन पहुंचें। इस नोटिस में कहा गया है कि यह पूर्ण अस्थायी नियोजन है। कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं करने पर चयन कमिटी की सिफारिश पर व्यक्ति को कभी भी सेवा से निवित्त किया जा सकता है। 10 हजार रुपये सैलरी के अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

सैनिक स्कूल में भी भर्ती : इस भर्ती के अलावा झारखंड के कोडरमा में तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में भी भर्तियां निकली हैं। ये वैकेंसी वार्ड ब्वॉय और सामान्य कर्मचारी के पदों पर निकली हैं। वार्ड ब्वॉय की 2 और सामान्य कर्मचारी की कुल 3 वैकेंसी हैं। आवेदन 2 सितंबर तक करना होगा। अधिक जानकारी के लिए sainikschooltilaiya.org वेबसाइट पर

Leave a Comment