Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

कलयुगी माँ ने खिलाया अपने दोनों बच्चों को जहर फिर कूदी छत से – चल बेस दोनों बच्चे लेकिन खुद बच गई

डेस्क : इस वक्त राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पर बताया जा रहा है कि एक कलियुगी माँ ने अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक खिला दिया। कीटनाशक खाने के बाद उसके बच्चे तड़प-तड़प कर मर गए ऐसे में उसने अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाकर पड़ोसियों के घर में छलांग लगा दी। बता दे कि महिला बच गई है लेकिन उसके दोनों बच्चे खत्म हो चुकें है।

महिला इस वक्त अस्पताल में भर्ती है और वह बेहद ही ज्यादा जख्मी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने सास-ससुर से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गई थी। महिला की शादी उसके पति से 5 साल पहले हुई थी। महिला का नाम बबली है और उसके पति का नाम शैलेश कुमार है जो झारखंड के रहने वाले हैं। यह पूरा मामला फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र का है जहां पर महिला का पति गोमो जंक्शन पर लोको पायलट की नौकरी करता है। गोमो जंक्शन झारखंड में है।

पुलिस ने जब महिला का बयान लिया तो महिला ने बताया कि उसके ससुर उसको रोज बच्चों के साथ घर में बंद करके कपड़े की दुकान पर चले जाते थे। दोनों सास-ससुर मिलकर दुकान पर ही रहते थे। ऐसे में वह देर शाम को वापस लौट गए थे। जब महिला ने बच्चों को जहर खिलाया तो उसने अपने पति को फोन लगाया और कहा कि मैंने बच्चों को जहर दे दिया है और खुद भी खा लिया है। इतना कहकर उसने फोन रख दिया और फिर वह छत से जाकर कूद गई। जब यह बात शैलेश यानी कि घायल महिला के पति को पता चली तो वह अपने घर को आए और घर पर उन्होंने आकर देखा कि दोनों बच्चे लेटे हुए हैं। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और कीटनाशक की दवा भी उनके सिरहाने पर पड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *