क्या बिहार के सोनू में IAS बनने की है काबिलियत ? Khan Sir ने सबकुछ बता दिया, देखें- Video

डेस्क : बिहार के नालंदा का रहने वाला 11 वर्षीय बालक सोनू कुमार सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। सोनू कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर कहा था कि ‘सरकार उनकी पढ़ाई में मदद करें, क्योंकि उनके पिता पढ़ाई के पैसे नहीं देते हैं और पैसों से शराब पी जाते हैं।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही रातों-रात सोनू कुमार मीडिया में छा गया हैं। अब तक कई बड़े मीडिया हाउस ने सोनू का इंटरव्यू किया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि सोनू सूद ने सोनू कुमार का बिहार के एक प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करवा दिया है। अब बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने भी सोनू कुमार पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

खान सर ने कहा- ‘सोनू, बहुत तेज है : पटना के चहेते खान सर ने कहा कि सोनू कुमार बहुत आगे जाएगा और उसक भविष्य उज्जवल है। YouTube पर सामने आए एक वीडियो में खान सर कहते हैं, ”हरनोद का एक लड़का सोनू, बहुत तेज है वो भी। उसको मीडया वालों ने तंग कर दिए हैं सब। बेचारा छोटा है यार…। उसका एडमिशन हो गया है बिहटा में, सोनू सूद ने बिहटा में एडमिशन भी करवा दिया है। लड़का छोटा या बड़े से मतलब नहीं है, शिक्षा सबसे जरूरी है। वो लड़का कितना होनहार है। सीधे क्या कह रहा है, हमको क्या चाहिए, हमको सिर्फ शिक्षा चाहिए। शिक्षा जरूरी होती है।”

आईएएस से भी आगे सोनू कुमार : वीडियो में खान सर सोनू कुमार के लिए आगे कहते हैं, ”जरूरी नहीं की आप IAS बनकर ही कर सके। लोग सीमित होकर देख रहे हैं कि लड़का IAS बनेगा…लेकिन हमसे कोई पूछे तो हम कहेंगे कि IAS से भी आगे जाएगा। एपीजे अब्दूल कलाम IASनहीं थे, होमी जहांगीर भाभा IAS नहीं थे, विक्रम सारा भाई IASनहीं थे, वरियन कुरियन IAS नहीं थे, हिन्दुस्तान में जितने भी महान काम हुए, किसी IAS ने नहीं किए हैं।”

Leave a Comment