लठबाज ADM ने शोकॉज का दिया जवाब, कहा- जान बूझकर नहीं किया तिरंगे का अपमान..

डेस्क : बिहार में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी पर डंडा बरसाने वाले ADM KK सिंह ने शोकॉज नोटिस का जवाब दिया है। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को बंद लिफाफे में उन्होंने अपना स्पष्टीकरण भेजा है। पटना के एडीएम के.के.सिंह ने जवाब में अपनी गलती भी स्वीकारी है। उन्होंने कहा है कि जान बूझकर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया था।

गौरतलब है कि 22 अगस्त 2022 को पटना के डाकबंगला चौराहे पर शिक्षक अभ्यर्थी के ऊपर लाठी चार्ज भी किया गया था। इस दौरान हाथ में तिरंगे ले रखे TET छात्र की पिटाई खुद एडीएम केके सिंह ने की थी। हाथ में तिरंगा लिए युवक की पिटाई का वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

वीडियो वायरल होने के बाद पटना ADM केके सिंह पर कार्रवाई की मांग की जाने लगी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने ADM कृष्ण कन्हैया सिंह से स्पष्टीकरण की मांग की। ADM केके सिंह ने आज शोकॉज का जवाब भेज दिया है। ADM ने कहा कि जानबूझकर उन्होंने तिरंगे का अपमान नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *