LNMU में स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा 12 सितंबर से होगी जानें – पूरा एक्जाम सिड्यूल..

डेस्क : ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय ने डिग्री पार्ट 3 (सत्र 2019-22) के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होनी हैं, जो 1 अक्तूबर तक चलेगी. परीक्षा में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के लगभग 80 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के 1.5 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा 2 पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा के लिए कुल 36 सेंटर बनाये गये हैं. दरभंगा में 11, मधुबनी में 10, समस्तीपुर में 9 केंद्र एवं बेगूसराय में 6 केंद्र हैं. 6 ग्रुपों में बांटकर परीक्षा के कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप A में भौतिकी, राजनीति विज्ञान, ग्रुप B में AIH, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, उर्दू, ग्रुप C में वाणिज्य, नाट‍्यशास्त्र, LSW, मैथिली, संगीत, जंतु विज्ञान, ग्रुप D में रसायन विज्ञान, हिंदी, मनोविज्ञान, ग्रुप E में अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, गणित, समाज शास्त्र एवं ग्रुप F में मानव शास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, पर्सियन, दर्शनशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं संस्कृत विषय को शामिल किया गया हैं.

परीक्षा कार्यक्रम

  • दिनांक प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली
  • 12 सितंबर ग्रुप A पांचवां पत्र ग्रुप B पांचवां पत्र
  • 13 सितंबर ग्रुप C पांचवां पत्र ग्रुप D पांचवां पत्र
  • 14 सितंबर ग्रुप E पांचवां पत्र ग्रुप F पांचवां पत्र
  • 15 सिंतबर ग्रुप A छठा पत्र ग्रुप B छठा पत्र
  • 16 सितंबर ग्रुप C छठा पत्र ग्रुप D छठा पत्र
  • 20 सितंबर ग्रुप E छठा पत्र ग्रुप F छठा पत्र
  • 21 सितंबर ग्रुप A सातवां पत्र ग्रुप B सातवां पत्र
  • 22 सितंबर ग्रुप C सातवां पत्र ग्रुप D सातवां पत्र
  • 23 सितंबर ग्रुप E सातवां पत्र ग्रुप F सातवां पत्र
  • 24 सितंबर ग्रुप A आठवां पत्र ग्रुप B आठवां पत्र
  • 27 सितंबर ग्रुप C आठवां पत्र ग्रुप D आठवां पत्र
  • 28 सितंबर ग्रुप E आठवां पत्र ग्रुप F आठवां पत्र
  • 29 सितंबर जीइएस ग्रुप A,B,C जीइएस ग्रुप D, E,F
  • (साइंस एवं कॉमर्स) (साइंस एवं कॉमर्स)
  • 30 सितंबर जीइएस ग्रुप A, B, (आर्ट‍्स) जीइएस ग्रुप C, एवं D(कला)
  • 1 अक्तूबर जीइएस ग्रुप Eव F (कला)

Leave a Comment