Bihar में 99 रुपए सस्ता हुआ LPG Cylinder, जानें – क्या है नई कीमत
तेल एवं गैस कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में संशोधन किया है। अक्टूबर माह के लिए LPG सिलेंडर की कीमतों की नयी रेट लिस्ट जारी हो गई है। इंडियन आयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शुक्रवार की देर रात नयी दरें जारी कीं। नई दरें 1 अक्टूबर यानी शनिवार से लागू भी हो गई हैं।
ये रहा सिलेंडर का नया दाम : नवरात्र और तत्योहारों के मौसम के बीच रसोई गैस सिलेंडर 99 रुपए तक सस्ते हो गए हैं। 19 KG वाला कामर्शियल सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 2110.50 रुपये तक आ गया है। इसी तरह से 47 KG वाला कामर्शियल सिलेंडर कुल 99 रुपये सस्ता होकर 5269.50 रुपये पर आ गया है।
क्या हैं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत : बिहार LPG वितरक संघ के महासचिव डाक्टर रामनरेश सिन्हा ने कहा कि 14.2 KG वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1151.00 रुपये, 5 किलो वाले सिलेंडर कीमत 423.50 रुपये, और 10 KG वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 826.50 रुपये पर यथावत रखी गई है।
दिल्ली से महंगा हैं सिलेंडर बिहार में : बिहार के लोग दिल्ली सहित कई दूसरे राज्यों की अपेक्षा महंगा घरेलू गैस सिलेंडर की खरीदी कर रहे हैं। ऐसा राज्य सरकार की तरफ से लगाए गए टैक्स के कारण है। दिल्ली की अपेक्षा बिहार की राजधानी पटना में 14.2 KG वाला घरेलू गैस सिलेंडर करीब 50 रुपए तक अधिक महंगा है।