बिहार में 1000 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए NH, हाजीपुर-बछवाड़ा और दरभंगा-रोसड़ा तक होगा निर्माण जानिए- रूट..

न्यूज़ डेस्क: बिहार के लोगों एक साथ दो नए राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) का तोहफा मिलने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से इन दोनों परियोनाओं पर मंजूरी दे दी गयी है। 1000 करोड़ के लागत से बन रहे है, NH-122B और NH-527E के तैयार हो जाने से राज्य के के लाखों लोगों इसका काफी लाभ होगा। वहीं इन दोनों राजमार्गों के बन जाने बिहार के कई क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ जाएंगे।

बिहार सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि NH-122B हाजीपुर-महानर-बछवाड़ा से होकर गुजरेगा। इसके अलावा दरभंगा से रोसरा तक NH-527E का निर्माण किया जाना है। वहीं पथ निर्माण मंत्री के द्वारा कहा गया कि इन योजनाओं हेतु अतिशीघ्र टेंडर पास किया जाएगा।

इस दोनो NH के बनने से लाखों लोगों होंगे लाभान्वित: यह नया राजमार्ग वैशाली जिले के हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास से गुजरेगी और बछवाड़ा के पास पुराने एनएच-28 पर मिलेगी। यह नेशनल हाईवे टू लेन का बनेगा। मालूम हो यह पटना से बरौनी के बीच वैकल्पिक रास्ता रहेगा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। NH-527E नया राष्ट्रीय राजमार्ग भी है। वहीं यह एनएच हज़मा चौक, लहेरियासराय से समस्तीपुर जिले तक रोसरा को आमस-दरभंगा रोड के माध्यम से जोड़ेगा। इसके बनने से दरभंगा से रोसरा जाना बेहद सरल होगा।

Leave a Comment