बिहार में बादल आने की वजह से बढ़ा रात का तापमान, संक्राति पर चलेंगी सर्द हवाएं – ठंड का पड़ रहा खेती पर बुरा असर

डेस्क : इस वक्त बिहार पुरवैया हवा की चपेट में घिरा हुआ है। आने वाले 3 दिनों तक यही स्थिति देखने को मिलेगी। बात करे अगर तापमान के आंकड़े की तो वह सामान्य से 4 या 5 प्रतिशत ऊपर ही है। मौसम विभाग के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है की 8 जनवरी के बाद पारा लुढ़क जायेगा और पारा काम से काम 4 डिग्री तक नीचे चला जायेगा। आपको बता दें की आने वाले समय में मकर संक्रांति भी आने वाली है और इस मकर संक्रांति पर तेज़ हवाएं बहेंगी।

इन पुरवाही हवाओं में नमी बनी रहिगी जिस वजह से यह मानव जाती पर इसके दुष्प्प्रभाव पड़ेंगे और साथ ही खेती पर भी इस ठण्ड का असर देखने को मिलेगा। कभी कभी इन हवाओं की वजह से मौसम विभाग भी यह पता लगाने में असफल रहा है की आखिर किस वजह से तापमान इतना ऊपर निचे हो रहा है। बात करें अगर पटना और गया की तो दोनों इलाको का तापमान 16 डिग्री के आस पास रहा, वहीं पूर्णिया और भागलपुर में तापमान 15 डिग्री बना रहा। बीती 2 रातों में आसमान में बादल भी छाए हुए थे।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है की यह मौसम गेहूं,मसूर और चने की खेती पर गहरा प्रभाव छोड़ेगा। समय पर खिलने वाले फूल आने में देरी लग सकती है। सिंचाई पर ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है और हो सकता है की इस बार ज्यादा सिचाई करनी पड़े। बादलो के छाने की वजह से रात के वक्त तापमान बढ़ गया था। जिस गति से यह तापमान बढ़ा है उस गति से गिर भी जायेगा। कुछ समय के लिए पिछले हफ्ते हमको खिला मौसम भी देखने को मिला था लेकिन उस वक्त भी तेज़ हवाओं का कहर बराबर था। यह सारा मौसमी घटनाक्रम देखते हुए एक बात आसानी से समझी जा सकती है की बिहार का मौसम अधिकतम तापमान के रूप में बेहद ही अच्छा है।

Leave a Comment