बिहार के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले – नवरात्रि से पहले खाते में सैलरी डाल देगी नीतीश सरकार..

डेस्क : त्योहारों के सीजन में बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। नीतीश सरकार नवरात्रि से पहले ही कर्मचारियों के एकाउंट में सितंबर महीने की सैलरी डाल देगी। नवरात्रि पर्व अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में 26 सितंबर से पैसा डालने का काम भी शुरू हो जाएगा। बिहार के नए वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसकी घोषणा की है।

राज्य वित्तमंत्री विजय चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों को वेतन जल्द देने का निर्देश दिया। इसके बाद वित्त विभाग ने इस पर काम शुरू भी कर दिया है। वित्तमंत्री ने कहा कि बीते 2 सालों से कोविड संबंधी पाबंदियों की वजह से लोग नवरात्रि अच्छे ढंग से नहीं मना पाए थे। अब 2 साल बाद धूमधाम से त्याहोर मनाए जाएंगे।

वित्तमंत्री चौधरी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि कर्मचारियों को सैलरी जल्दी मिल जाए, ताकि वे अच्छे से अपने परिवार के साथ त्योहार को मना सकें। वित्त विभाग के संसाधन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने सभी विभागों के मुखिया को भी इस संबंध में पत्र भी भेज दिया है।

Leave a Comment