अब JDU से ललन सिंह की होगी छुट्टी? जानें – पूरा गणित..

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) JDU के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा हो गई है। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 8 दिसंबर को होगा और इसके अगले दिन 9 तारीख को नतीजे आ जाएंगे। मौजूदा JDU अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन पद पर बने रहेंगे या नहीं, इसका फैसला दिसंबर में हो ही जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले JDU ने सदस्यता अभियान को तेज करने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक में JDU में छोटे से बड़े स्तर तक सभी प्रमुख पदों पर इस साल चुनाव होंगे। आम चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में संगठनात्मक चुनाव के जरिए पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। JDU अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में तय किया गया है। इससे पहले नवंबर के आखिरी सप्ताह में ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। हालांकि इसकी तारीख अभी तक घोषित नहीं की गयी है।

नीतीश की केंद्र पर नजर, सदस्य बढ़ाने में जुटी JDU: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजरें अब केंद्र की राजनीति पर है। वे आम चुनाव 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। उन्हें आगामी आम चुनाव 2024 में विपक्ष का पीएम कैंडिडेट भी बताया जा रहा है। इस बीच JDU ने सदस्यता अभियान तेज करने का फैसला लिया है। बताया यह जा रहा है कि पार्टी ने चुनाव से पहले देशभर में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार के बाहर अन्य राज्यों में भी JDU की जड़ें मजबूत करने की कवायद जारी है।

Leave a Comment