अब बिहार- झारखंड की दूरी 200 KM से घटकर होगी 2 KM – Nitin Gadkari करेंगे पंडुका पुल का शिलान्यास..

न्यूज डेस्क : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क परिवहन विभाग में काफी उम्दा कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के रोहतास जिला से झारखंड के पलामू की सफर अब 2 किलोमीटर में सिमट जाएगी। सोन नदी स्थित पंडुका पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल का शिलान्यास सोमवार को केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। वहीं दो दिनों से पुल की समीक्षा करने के लिए सांसद छेदी पासवान झूठे निर्माण स्थल पर जुटे हैं।

इस पुल को 196.12 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसे 2 सालों में बना लेने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि इस पुल के निर्माण कार्य से जुड़े सभी जमीन संबंधित कार्य को पूरे कर लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री की ओर से शिलान्यास करने के साथ ही पुल निर्माण में गति दे दी जाएगी। पुल के निर्माण के बाद बिहार और झारखंड के बीच महज 2 किलोमीटर की दूरी रह जाएगी।

बता दें कि फिलहाल रोहतास वासियों को झारखंड जाने के लिए 200 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। वहीं इस पुल के बन जाने के बाद यह दूरी महज 2 किलोमीटर में सिमट जाएगी। पुल के निर्माण से यातायात में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इससे व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा। मिली जानकारी के मुताबिक शिलान्यास कार्यक्रम में डिप्टी सीएम यादव समेत कई बड़े नेताओं की आने की उम्मीद है।

बता दें कि रोहतास जिले के पांडुका और गढ़वा के श्रीनगर गांव के बीच दोनों तरफ सोन नदी को जोड़ने वाले इस पुल का निर्माण 196.12 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसका ग्राउंड वर्क लगभग पूरा हो चुका है। दोनों सिरों और दूसरी सतह से लंबाई की जाँच की गई है। इस पुल के बनने से रोहतास और गढ़वा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। बता दें कि यह इलाका नक्सल प्रभावित रहा है। ऐसे में इस पुल के बनने से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *