Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा विधायक ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कर दी बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग…

डेस्क : कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अब विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के लोग भी नीतीश कुमार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामले में सीतामढ़ी से भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार ने विधानसभा में कार्यवाही के दौरान ही कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

क्या कहा भाजपा विधायक ने- विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बोलते हुए भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार ने कहा कि एनडीए के दो सरकारों के बीच में कुछ समय के लिए महागठबंधन की भी सरकार रही है। इसी वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अब कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए योगी मॉडल लागू किए जाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों को सीधे एनकाउंटर करने की धमकी दी जाती है । इसे ही योगी मॉडल कहा जाता है।

बिहार में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था की स्थिति-  बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष प्रतिदिन नीतीश सरकार पे निशाना साध रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के कार्यकाल को महाजंगलराज बोलते हुए नहीं थकते हैं। अब विपक्ष के साथ साथ भाजपा नेताओं द्वारा सरकार पर निशाना साधने से नीतीश कुमार जरूर बैकफुट पर आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *