बिहार में सबसे सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीज़ल, इस वजह से किए जा रहे हैं दावे – जानें

डेस्क : केंद्र सरकार ने पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर बड़ी घोषणा की है। पेट्रोल के दाम 5 रूपए कम तो डीजल के दाम में 10 रूपए टैक्स कम करने की बात कही है, जिसके बाद से ही सभी राज्य अपने हिसाब से तेल के दाम में कमी करके आम जनता को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार में पेट्रोल के दाम में लगभग 7 रूपए के आसपास कमी देखने को मिली है।

बिहार में प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल-डीजल तैयार करने की शुरुआत हो गई है। मुजफ्फरपुर में अब प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय द्वारा किया गया है।

बिहार: छह रुपये के प्लास्टिक से बनेगा 70 रुपये का पेट्रोल-डीजल, मुजफ्फरपुर में पहला प्लांट शुरू

प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने का प्लांट अब तैयार हो गया है। तेल बनाने के लिए एग्रो एंड एनर्जी कंपनी आगे आई है। रामसूरत राय मंत्री ने प्लांट में तैयार हुए डीजल की खरीदारी बेहतर हो सके इसलिए एक नई इकाई भी तैयार की है। प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने की विधि जानने के लिए गाँव के लोग काफी उत्सुक नजर आए। इकाई के संचालक और ग्रेविटी एंड एनर्जी की सीईओ आशुतोष मंगलम ने बताया कि यहां पर हर दिन 200 किलो प्लास्टिक से 150 लीटर डीजल और 130 लीटर पेट्रोल तैयार होगा।

इकाई में तैयार डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति किसानों के अलावा नगर निगम को होने वाली है। 70 रूपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति होगी। पहले ही दिन 40 किलो प्लास्टिक से 37 लीटर डीजल को तैयार किया गया, वहीं संचालक ने बताया कि नगर निगम से प्लास्टिक उपलब्ध करवाए जाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया गया है।

यह तेल आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके तहत किसानों और नगर निगम के अलावा भी यदि कोई पेट्रोल डीजल को खरीदना चाहते हैं तो आसानी से खरीद सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इकाई की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की जा चुकी है। विश्व का यह एकमात्र प्लांट है जो प्लास्टिक से डीजल-पेट्रोल बनाने के लिए तैयार है। आने वाले समय में उम्मीद जताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने के बाद अगर यह सफल होता है तो बिहार वासियों को काफी फायदा मिलेगा।

Leave a Comment