Patna में हो गया बवाल – आंदोलन कर रहे शिक्षक अभ्यार्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, तेजस्वी गरमा गए ..

डेस्क : पिछले कुछ दिनों से बिहार देश की राजनीति का केंद्र रहा हैं। विगत दिनों में मीडिया में दिल्ली की राजनीति से ज्यादा सुर्खिया बिहार की राजनीति ने बटोरी हैं। बिहार में तमाम सियासी उठापटक के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी हैं। इस नए सरकार के मुखिया हमेशा की तरह नीतीश कुमार चुने गए तथा राजद के अध्यक्ष तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री का पद मिला नई सरकार के बनने के बाद से हर एक मंत्री एक्शन में था, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने इसका श्रीगणेश किया। इसके बाद से शिक्षा,खनन,भूमि सुधार हर मामले के मंत्री गन एक्शन मोड़ में आ गए थे, इन मंत्रियों के तर्ज पर ऐसे ही एक्शन मोड़ में आज बिहार पुलिस आयी हैं,जो अपना अधिकार मांग रहे छात्रों पर लाठियां बरसा रही हैं।

जब मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से करी थी 20 लाख रोजगार का दावा : नई सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने पुराने 10 लाख रोजगार वाले वादे पर तीखे सवाल पूछे गए, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने लगातार तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा, इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए पटना के गांधी मैदान से 10 की जगह 20 लाख रोजगार का ऐलान कर दिया।

2019 से बहाली का इंतज़ार कर रहे BTET के अभ्यार्थियों पर बरसी लाठियां : अभी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री ने 20 लाख रोजगार की बात की थी कि उन BTET अभ्यर्थियों पर आज लाठियां बरसने लगी जो पिछले 3 साल से अपनी बहाली का इंतज़ार कर रहे थे। एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री लाखों रोजगार की बात करते है वाहक दूसरी तरह रोजगार मांगने वाले भविष्य के शिक्षकों पर पटना के एडीएम लाठियां बरसाते हैं। एडीएम साहब लाठियां बरसाने में इतने मशगूल हैं कि तिरंगा लिए हुए अभ्यर्थी सहित तिरंगे पर भी लाठियां भाजी।

तेजस्वी का बड़ा बयान लठ्बाजो को नही छोड़ेंगे : इस मामले पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हस्तपक्षेप करते हुऐ अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि हम यहाँ रोजगार की बात कर रहे है और पॉलिसी द्वारा बेरोजगारों पर लाठियां बरसाई जा रही है, दोषियों को बख्शा नही जाएगा

Leave a Comment