आम आदमी को बड़ा झटका! फिर से बढ़ेंगे घरेलू LPG CYLINDER के दाम, जानिए – कितने रुपए भाव बढ़ेंगे..

डेस्क : देशवासियों को फिर से बड़ी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी, क्योंकि देश में अब पेट्रोल- डीजल के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने वाली है। लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए तेल कंपनियां पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा के बाद LPG की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

मालूम को को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस की दामों में वृद्धि की है, वही कमर्शियल सिलेंडर की भाव में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा सकते हैं, अभी 5 KG के रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी 27 रुपये बढ़ गए, ऐसे में माना जा रहा है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के पश्चात् घरेलू गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं।

बता दे की 1 मार्च से हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 से बढ़कर 2012 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। जबकि, 5 KG वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम 27 रुपये बढ़कर 569.5 रुपये हो गए हैं, कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत छह अक्टूबर 2021 के बाद रुकी हुई हैं, ऐसे में चुनाव के बाद घरेलू गैस सिलेंडर दाम बढ़ सकते हैं।

अगर आप भी अपने शहरों के ताजा गैस सिलेंडर के दाम जानना चाहते हैं तो आप सरकारी तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं, इसके लिए आपको इस लिंक https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर क्लिक करना होगा, हर महीने के 1 तारीख को गैस सिलेंडर के नए रेट जारी होते हैं।

Leave a Comment