बिहार: ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने रात-रात भर खेलता रहता था‌ PUBG, फिर तबीयत बिगड़ते ही गई जान

डेस्क : बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है। जो, की वर्तमान विद्यार्थी और माता पिता के लिए एक नई सीख है। खबर ये है जहां 15 वर्षीय किशोर ऑनलाइन पबजी गेम खेलते ही अपनी जान गवा बैठे। ग्रामीणों की माने तो 15 वर्षीय आयुष कुमार माता-पिता के मना करने के बावजूद भी रोजाना रात रात भर ऑनलाइन पब्जी गेम खेला करता था‌।

जिसके कारण धीरे-धीरे मृतक आयुष को पबजी गेम की लत लगती गयी। और रो- जाना रात रात भर जाग कर पूरी रात गेम खेला करता था। की अचानक पिछले दिनों उनके गले में दर्द हुआ। जहां, तुरंत परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास ले गया। तब डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि आयुष कुमार के किडनी में इन्फेक्सन हो गया है। तब डॉक्टरों ने कुछ दवाई दी। जिसे लेकर परिजन वापस घर लाया गया। किशोर ने पानी मांगा, पानी पीने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गयी। मृतक के पिता राजेश कुमार चौहान ने बताया कि मेरा एक ही औलाद आयुष कुमार था।

लॉकडाउन से ही ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने खेलना शुरू की: परिजनों ने बताया लॉकडाउन के बाद से ही ऑनलाइन क्लास के बहाने रात-रात भर गेम खेला करता था। जिसके कारण इनके गला में दर्द होना शुरू हो गया। वो धीरे धीरे पैन किलर दवाई खाना शुरू कर दिया। जिसके कारण इनकी जान गयी। पिता ने उसको समझाने की बहुत कोशिश की तो वह गुस्से के मारे एक बार दिल्ली फरार हो गया था। लेकिन फिर मान मशक्कत के बाद वह फिर वापस आया और उसने फिर से मोबाइल गेम खेलना शुरू कर दिया.

Leave a Comment