ब्यूटी ने शिक्षा को बनाया हथियार, ससुराल के ताने सुन हिम्मत नहीं हारी, अब बन गई दरोगा..

डेस्क : बिहार के पूर्णिया की एक औरत ब्यूटी जिन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। पति के तलाक देने की धमकी और ससुराल वालों की प्रताड़ना के बाद भी उन्होंने आगे बढ़ना नहीं छोड़ा और 2013 में पति ने बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दी ब्यूटी यह केस मायके वालों की मदद से लड़ी। 2015 में तलाक केस का फैसला उसके पक्ष में आया इसके बाद भी उसके पति ने उसको परेशान करना कम नहीं किया बल्कि उसकी परेशानियों को और बढ़ा दिया। इसके बाद ब्यूटी को एहसास हुआ कि पढ़ाई से ही उसका भाग्य बदल सकता है। अपनी इस दुख भरी जिंदगी को खुशहाली में बदलने के लिए लाखों प्रताड़नाओं के बाद भी उन्होंने जी जान से जुट कर पढ़ाई की और लगातार पढ़ाई करते रहने के बाद उनका चयन बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए हो गया।

पढ़ाई सब कुछ होती है : ब्यूटी का चयन हो जाने के बाद उसके घर वालों की आंखों में आंसू आ गए। पूर्णिया के बाड़ीघाट की ब्यूटी कुमारी की शादी 2008 में हुई थी ।वह ग्रेजुएशन कर रही थी शादी के बाद दूसरी लड़कियों की तरह उसके भी कई सपने थे लेकिन 2009 में एक बेटे और 2010 में एक बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से शुरु हो गई। पति ने खर्चा देना बंद कर दिया तो वह मायको वालों से पैसे लेकर गुजारा करने लगी। उसकी पढ़ाई उसके पति और ससुराल वालों ने रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन ब्यूटी ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

परिवार वालों ने दिया साथ : इसी दौरान स्थानीय लोग लगातार ब्यूटी का हौसला बढ़ाते थे। उसके भाई और घर वालों ने भी ब्यूटी का भरपूर साथ दिया। पति के जुल्मों के बाद भी उसने पढ़ाई से कोई भी कंप्रोमाइज नहीं किया और लगातार पड़ती रही ।पति के फर्जी केस के लिए भी ब्यूटी लगातार पुलिस का दरवाजा खटखटाती रही। लेकिन अब वह खुद बिहार की पुलिस में दरोगा बन गई। ब्यूटी कहती कि मेहनत और लगातार प्रयास करते रहने की वजह से वह सफल हुई है और जीवन में लक्ष्य प्राप्त कर पाई है।

Leave a Comment