RJD ने Deputy CM तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर किया जारी, जान लीजिए..

डेस्क : बिहार के महागठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम पर बिहार में खेला हो रहा हैं। उनके नाम फ्रॉडगिरी शुरू हो गयी है। यह हम नहीं बल्कि RJD की ओर से फेसबुक पर एक पोस्ट जारी करके बताया गया है। दरअसल, गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट के जरिए यह बताया गया है कि राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव से 9334302020, 9122999324 और 9334302003 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सप्प के माध्यम से कोई बहु व्यक्ति जुड़ सकता है।

फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में आगे बताया गया है कि इनके अलावा अपने आप को RJD या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मोबाइल नंबर बताने वालों से जुड़ने से हर हाल में बचें। कुछ लोगो द्वारा अलग-अलग नंबरों से लोग ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे किसी भी झांसे में फंसने से आप बचें। ये आपकी निजता या सुरक्षा के लिए खतरा भी ही हो सकते हैं,ऐसी गतिविधियों से किसी ऑनलाइन फ्रॉड या अफवाहबाज़ी का भी आपको शिकार बनाया जा सकता हैं। हम आपको यह स्पष्ट कर दे कि राष्ट्रीय जनता दल और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कोई कांटेक्ट नम्बर,व्हाट्सएप नम्बर जारी नही किया गया हैं।

Leave a Comment