शत्रुघ्न सिन्हा BJP पर लगाए गंभीर आरोप – CM नीतीश को लेकर कह दी ये बड़ी बात..

न्यूज डेस्क: पिछले दो दिनों से बिहार में चल रहे सियासी उथल-पुथल में बीते कल नीतीश कुमार एनडीए छोड़ राजद के हो लिए। राज्य में सरकार बदलते ही दोनों पक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब इसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बॉलीवुड के बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा भी कूद पड़े हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को यूथ आइकन का दर्जा दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए एक बेहतर दावेदार बताया है। मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा के नेता थे आपसी मनमुटाव के कारण भाजपा को छोड़ दी थी। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा वर्तमान में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद है।

बुधवार को नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। इसी बीच बयानबाजी का सिलसिला चरम पर है। पक्ष हो या विपक्ष कोई भी यह मौका नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं भाजपा नेता नीतीश कुमार पर धोखा देने और गद्दारी का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व भाजपा नेता और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना आए। पटना पहुंचते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर व्यंग्यात्मक बातों की झड़ी लगा दी। शत्रुघ्न सिन्हा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की तारीफ करते थकते नहीं नजर आ रहे थे। यहां तक कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के दावेदार और तेजस्वी यादव को घोषित कर दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि तेजस्वी यादव यूथ आइकन हैं। बिहार में जो भी हुआ वह राज्य के हित में हो रहा है। सिन्हा ने कहा कि दिल्ली वाले राज्य वासियों को वादे के नाम पर लॉलीपॉप दिखाते रहे। नीतीश कुमार को लेकर कहा कि एनडीए ने उन्हें हमेशा अपमानित किया। शत्रुघन सिन्हा की एक बात काफी सुर्खियों में है कि “भाजपा चाह रही थी कि सांसे तो नीतीश कुमार ले लेकिन धड़कनों पर भाजपा का कब्जा रहे।” अब देखना होगा कि बिहार का यह सियासी खेल आगे क्या रंग लाता है।

Leave a Comment