अयोध्या-चित्रकूट धाम सस्ते से सीधे जुड़ेगा सीताकुण्ड धाम – यहां 2 लिंक हाईवे फोरलेन का होगा निर्माण..

डेस्क : सुलतानपुर में आदिगंगा गोमती तट पर स्थित सीताकुण्ड घाट सीधे अयोध्या-प्रयागराज-चित्रकूट धाम मार्ग से अब सीधे जुड़ेगा। इस परियोजना को लेकर 60 करोड़ रुपए की धनराशि से शहर के 2 लिंक हाईवे निर्माण को लेकर अपनी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराएगा। शहर के अंदर 50 फिट और शहर के बाहर 75 फिट चौड़ाई होगी। निर्धारित सीमा के अंदर कब्जेदारों को मुआवजा भी नहीं मिलेगा

लोक निर्माण विभाग ने अब अयोध्या प्रयागराज-चित्रकूट धाम मार्ग को शहर के आदिगंगा गोमती तट पर स्थित पौराणिक स्थल सीताकुण्ड को अब सीधे जोड़ने की योजना बनायी है। मार्ग पर जाम को कम करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने द्वारिकागंज व टाटियानगर से शहर के अंदर आने वाले 2 लिंक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने की योजना है। योजना में गोलाघाट से द्वारिकागंज से गोलाघाट तक 10 Km की दूरी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही टाटियानगर से रतनपुर टेंढुई तक को शामिल भी किया गया है।

गोलाघाट से द्वारिकागंज तक 10 Km दूरी में फोरलेन निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित किया गया है जिसमें कई पुल व पुलिया को भी शामिल किया गया है। अयोध्या-चित्रकूट धाम मार्ग से सीताकुण्ड धाम को जोड़ने को लेकर इस लिंक हाईवे फोरलेन का निर्माण भी होगा। इस मार्ग की चौड़ाई शहर के बाहर सड़क के मध्य से 75 फिट होगी। निर्धारित सीमा के अंदर आने वालों को मुआवजा भी नहीं दिया जाएगा, टाटियानगर से टेंढुई तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित की गयी है। इसमें भी एक पुल और कई पुलिया को भी शामिल किया गया है। शासन की इस मांग पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड ने स्टीमेट भी तैयार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *