चंपारण से सोनिया की हुंकार कहा- भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं लोग

डेस्क : चंपारण से चुनावी बजाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधीआज जबरदस्त दहाडी, कहा की लोग जानबूझकर भय का माहौल बना रहे है। कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं। लोग सावधान रहें और सही फैसला लें। कांग्रेस की हर नीति में जनता की भागीदारी होती थी। आज चंद लोगों के लाभ के लिए नीतियां बनाई जा रहीं हैं। कांग्रेस ने वंचित समाज, दलितों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मजबूत बनाने को जितने भी कानून बनाया उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष शुक्रवार को चम्पारण में आयोजित गांधी चेतना रैली को संबोधित कर रही थी। इस वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने चम्पारण में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और वहां उपस्थित लोगों के साथ पटना में पार्टी के जुड़ने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विकास का मतलब था कि उसकी महक कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। चम्पारण में नील की खेती का उन्होंने विरोध इसलिए किया कि उससे चंद लोग मालामाल हो रहे थे। किसान बदहाल हो रहे थे। आज जो भी हो रहा है उससे किसान व आम जनता परेशान होती है और चंद लोग लाभ लेते हैं। सच्चाई को कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में अपनाया है। आज जो लोग महात्मा गांधी का नाम लेते हैं वही अपने कार्यो से उनके वसूलों को चूर कर दे रहे हैं। बस, अब बहुत हो गया। हम गांधी के सपने के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

साथ ही कहा की कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। जब भी जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठे तो सरकार ने फैसला लिया। आज उल्टा हो रहा है। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा। रोजगार देने वाली संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया। किसानों की हालत किसी से छुपी नहीं है।

Leave a Comment