Bihar के विश्‍वविद्यालयों में जल्‍द होगी कर्मचारियों की बंपर बहाली, जानिए योगिता और पूरी डिटेल..

डेस्क : बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कुल 661 कर्मचारियों की जल्द ही बहाली होगी। इससे संबंधित रिक्तियां शिक्षा विभाग को मिल गई हैं। कर्मचारियों के अतिरिक्त प्राचार्य के तमाम खाली पद भी भरे जाएंगे। कर्मचारियों की नियुक्ति बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) के द्वारा होगी। तमाम रिक्तियां आने पर ही शिक्षा विभाग इन पदों पर बहाली के लिए वित्त विभाग के बाद कैबिनेट से सहमति लेकर अधियाचना बिहार स्टाफ सलेक्शन आयोग को भेजेगी।

नियुक्ति प्रक्रिया रोस्टर शुरू होते ही : शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक राज्य के अंगीभूत कालेजों में रोस्टर क्लीयर करके ही कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी इसके बारे में शिक्षा विभाग ने कुलपतियों को निर्देश भी दिया है। कालेजों और विश्‍वविद्यालय में प्राचार्य पद से लेकर कर्मचारी तक की नियुक्‍त‍ि करने की तैयारी की गई हैं।

विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा होगी प्राचार्यों की नियुक्ति : सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों के अंगीभूत कालेजों में खाली पड़े प्राचार्यों के पदों पर इसी साल 2022 में नियुक्तिया होगी। यह नियुक्तियां बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम द्वारा इसके लिए शिक्षा विभाग ने 15 दिनों के अंदर से सभी अंगीभूत कालेजों में प्राचार्यों के खाली पदों की सूची कुलपतियों से मांग ली है।

केवल एक विश्‍वविद्यालय ने भेजी हैं रिक्‍त‍ियों की जानकारी : उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में विश्वविद्यालयों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि पूर्णिया विश्वविद्यालय को छोड़ कर किसी अन्य विश्वविद्यालय ने अभी तक अंगीभूत कालेजों में प्राचार्यों की रिक्तियों की कोई भी जानकारी नहीं भेजी है। वैसे BN मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा ने प्राचार्यों की रिक्तियों की सूची भेज दी है, लेकिन उसमें कुछ विसंगति पकड़ी गई है।

Leave a Comment