बिहार में आज से महँगा होने जा रहा है सुधा का दूध, टोंड से लेकर घी मक्खन तक के जाने दाम

डेस्क : अगर आप भारत के निवासी हैं तो आप दूध की अहमियत बहुत ही बेहतरीन तरीके से समझते होंगे। ऐसे में अगर आप भारत के बिहार राज्य से हैं तो आपको बता दें कि बिहार के लोगों के लिए दूध एवं दूध से बनी सामग्री महँगी होने वाली है। ऐसे में सुधा डेयरी बिहार की सबसे बड़ी दूध उत्पादन डेरी में से एक है। जिसके प्रोडक्ट्स आज से महंगे होने जा रहे हैं

बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने यह फैसला लिया है कि आज से सुधा का दूध महंगा किया जाएगा और सुधा के दूध से बनने वाले सभी उत्पाद के दाम बढ़ जाएंगे। आपको बता दें कि बिहार में सुधा डेयरी का दूध ₹2 प्रति लीटर महंगा हो गया है। ऐसे में अन्य उत्पादों में भी 15 से ₹20 की वृद्धि दर्ज की गई है बता दें कि बिजली और पेट्रोलियम के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। जिसके चलते पशुपालकों को परेशानी आ सकती है और हर चीज में महंगाई बढ़ सकती है पहले से जो सरकारी डेरी चल रही थी उनके दाम बढ़ रखे थे।

बिहार में यह फैसला लिया गया कि सुधा डेयरी के दूध के दाम बढ़ने चाहिए। ऐसे में दूध बढ़ने की वजह से लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है चलिए जानते हैं कितना महंगा हुआ दूध और उसके अन्य उत्पाद। सुधा का फुल क्रीम दूध पहले ₹50 मिलता था, लेकिन अब वह ₹53 का मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में स्टैंडर्ड दूध की कीमत में ₹3 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और वह ₹43 की बजाय ₹46 का हो गया है। टोंड दूध 39 की जगह 41 का मिलेगा और डबल टोंड ₹36 की जगह ₹37 का मिलेगा।

आधा किलो घी पहले ₹230 का मिलता था लेकिन अब वह ₹250 का मिलेगा। मक्खन ₹46 का मिलता था वह ₹48 का मिलेगा और गुलाब जामुन ₹210 के बजाय ₹220 का मिलेगा यह सांकेतिक उछाल रविवार से देखने को मिलेगा। दूध और दूध की मदद से अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है आपको बता दें की इस वक्त दूध की खपत बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी बड़े स्तर पर है। जिसके चलते आप बिना दूध के रहन सहन सोच भी नहीं सकते।

Leave a Comment