Patna की ‘ग्रेजुएट चायवाली’ प्रियंका गुप्ता का हटा दिया गया स्टॉल – रो-रोकर बुरा हाल

डेस्क : हाल ही में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म लाइगर का प्रमोशन करने पटना पहुँचे थे जहाँ उन्होंने पटना के बोरिंग रोड पर ग्रेड्यूट चाय वाली प्रियंका के यहाँ चाय की चुस्की ली थी. जिसके बाद से ही प्रियंका का यह चाय का स्टाल काफी फेमस हो गया था।

नगर निगम ने हटाया स्टाल : पटना नगर निगम ने ग्रेड्यूट चाय वाली प्रियंका का स्टॉल अब बोरिंग रॉड से हटवा दिया हैं, पटना नगर निगम ने अतिक्रमण के तहत ये कार्यवाही की है।नगर निगम का कहना हैं कि ये कार्यवाही कोई पहली बार नही हुई है इसके पहले भी नगर निगम ने स्टॉल हटवाया था और पुनः उसी जगह पर स्टॉल लगाया गया हैं जिसके तहत कार्यवाही हुई हैं।

सड़क पर फुट फुट कर रोयी प्रियंका : पटना नगर निगम द्वारा अपने चाय के स्टॉल पर कार्यवाही होते देख ग्रेड्यूट चाय वाली प्रियंका सड़क पर ही फुट फुट कर रोने लगी। उनका आरोप हैं कि उन्हें कई बड़े अधिकारियों ने स्पोर्ट करने का वादा किया था इसमे बाद भी नगर निगम ने उनकी दुकान को जबरन हटा दिया हैं। प्रियंका गुप्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने लिए एक दुकान की मांग की हैं।

MBA चाय वाला से मिली थी प्रेणना : ग्रेड्यूट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ बनारस से अर्थशास्त्र में स्नातक किया हैं वो बिहार के पूर्णिया की रहने वाली हैं। उन्हें चाय का स्टार्ट अप खोलने की प्रेणना MBA चाय वाले प्रफुल बिल्लोरे से मिली. इनके स्टॉल पर कई नेता,अभिनेता सहित भोजपुरी कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी आ चुकी हैं।

Leave a Comment