नीतीश के मंत्रीमंडल में सबसे कम पढ़े लिखे हैं Tejasvi Yadav, जानें – सभी मंत्रियों की योग्यता..

डेस्क : बिहार में नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़ते हुए महागंठबंधन की सहायता से बिहार में एक नई सरकार बना ली हैं जिसके मुखिया वो खुद हैं और उनके सहायक के रूप में राजद के अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव डिप्टी CM होंगे। साथ ही बिहार में नई सरकार के बनने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और सभी ने अपने पदों की शपथ भी ली। कुल 32 मंत्री महागठबंधन के कोटे से बने जिसमें इस नई सरकार ने MY से A2Z सभी तक को साधने की पुरजोर कोशिश की। आगे हम जानेंगे कि बिहार की सत्ता चलाने वाले इन मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यताएं क्या क्या हैं।

सबसे कम पढ़े लिखे हैं डिप्टी cm तेजस्वी यादव : महागठबंधन सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री राजद के कोटे से (कुल15) बने हैं क्योंकि उनकी संख्या सदन में ज्यादा हैं राजद के अध्यक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर डिप्टी CM बने हैं वही उनके बड़े भाई तेज प्रपात यादव को भी मंत्री बनाया गया हैं।

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में दो इंजीनियर,3 डॉक्टरेट,8 पोस्ट ग्रेड्यूट,12 ग्रेड्यूट,सात इंटरमीडिएट, तो एक 9 वी पास मंत्री भी शामिल हैं। वही नीतीश कुमार ने जदयू के पुराने मंत्रियों को बरकरार रखा हैं लेकिन उनके विभाग बदल दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने अपने पास कुल 5 विभाग गृह,निरीक्षण,मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन विभाग,सामान्य प्रशासन रखे हैं। वही तेजस्वी को स्वास्थ्य,पथ निर्माण,नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य विभाग शामिल हैं।

Leave a Comment