तेजस्वी यादव बोले – नौकरी की चिंता छोड़ दे युवा..जल्द होगी पुलिस में बंपर बहाली..

डेस्क : बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बंपर भर्ती की जाने वाली हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शनिवार को हुई कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सीएम तेजस्वी यादव ने यह बात कही। तेजस्वी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के बाद अब पुलिस विभाग में भी नौकरियों की संख्या अब बढ़ाई जाएगी।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें उन्होंने मुख्य सचिव, DGP समेत अन्य आला अधिकारियों को पुलिस विभाग में संख्या बल बढ़ाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही पुलिस बल की संख्या भी बढ़ाई जाए। वहीं, दूसरी तरफ प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और पुलिसकर्मियों को आधुनिक तरीके से ट्रेनिंग देने के लिए भी कहा गया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। अन्य विभागों के बाद अब पुलिस विभाग में भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। बिहार के युवाओं को भ्रमित कर 2 साल बिगाड़ने वाली बीजेपी के पास नौकरी या रोजगार पर कोई भी एजेंडा और जवाब नहीं है।

Leave a Comment