Tejashwi Yadav की पत्नी राजश्री की राजनीति में एंट्री! सरकार वाले पोस्टर पर सियासी घमासान, जानिए –

न्यूज डेस्क : बिहार की राजनीति में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। बीते दिनों बिहार में सरकार गिरने के बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर नई सरकार बनाई। इस सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हमेशा की तरह बने तो वहीं तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनाए गए। अब राजद की राजनीति में एक और मोड़ ले सकता है। दरअसल, छठ के उपलक्ष पर लगाए गए पोस्टर ने लोगों को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस पोस्टर के चलते लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है।

पटना के सड़कों पर लगाए गए पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव की भी तस्वीर है। राजनीतिक पंडितों के मन में काफी कुछ चलने लगा है। इस पोस्टर पर लिखा है “सरकार”। लोग कयास लगाने लगे हैं कि लालू परिवार की नई नवेली बहू भी राजनीति में पहला कदम रख दी है।

इस पोस्टर के चर्चा में आने की कई वजह है। बता दें कि इस पोस्टर में राजद से लालू यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव किसी की भी फोटो नहीं है। इसमें लालू परिवार से केवल तेजस्वी और उनकी वाइफ राजश्री यादव की तस्वीर लगाई गई है। यह पोस्टर राजद समर्थक भाई धर्मेंद्र ने कुर्जी मोड़ के नजदीक लगाया है। वह कहते हैं कि जिस तरह राबड़ी देवी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद को संभाला ठीक उसी प्रकार भविष्य में राजश्री यादव बिहार की जनता की सेवा करती नजर आएंगी। इस पोस्टर के बाद पूरे राज्य में राजश्री यादव की राजनीति में एंट्री को लेकर काफी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *