Tejasvi Yadav पत्नी राजश्री संग बंगाल में कर रहे हैं आध्यात्मिक दर्शन, निकल कर आई है ये खूबसूरत तस्वीरें…

डेस्क : नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) इन दिनों बंगाल भ्रमण पर है। इस यात्रा में उनके साथ लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी पत्नी राजश्री भी साथ हैं। तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से यात्रा की तस्वीरें साझा की।

tejaswi two

ये तस्वीरें चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि अमूमन तेजस्वी यादव अपने अधिकारी टि्वटर हैंडल से अपनी निजी जिंदगी के तस्वीरें बहुत कम ही शेयर करते हैं। तेजस्वी अभी तक अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपनी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट ही शेयर करते थे। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ कोलकाता के दक्ष‍िणेश्‍वर काली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए फोटो पोस्ट की। ट्वीट में उन्होंने मंदिर के बारे में जानकारियां साझा की। उन्होंने लिखा ” कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में सपत्नीक दर्शन किया।

tejaswi yadav

यह मंदिर हुगली नदी तट पर बेलूर मठ के दूसरी तरफ स्थित है। दक्षिणेश्‍वर तथा बेलूर मठ पश्चिम बंगाल में अध्‍यात्‍म के प्रमुख केंद्र है। यह स्थल स्वामी विवेकानन्द के आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की कर्मभूमि भी था।” आपको बता दें तेजस्वी यादव की पत्नी शादी से पहले क्रिश्चियन थी। और उनका पुराना नाम रेचल था। लेकिन उनकी और तेजस्वी की शादी हिंदू रीति रिवाज रिवाज से संपन्न हुई और अब धीरे-धीरे राजश्री तेजस्वी यादव के परिवार की संस्कृति में ढलती नजर आ रही है। दरअसल शादी के बाद परिवार के मुखिया लालू यादव ने अपनी छोटी बहू का नामकरण रेचल से राजश्री यादव किया था।

Leave a Comment