नीतीश कुमार के तरीके को तेजस्वी ने किया कॉपी , किसान बिल के खिलाफ बिहार में बनी मानव श्रृंखला…

डेस्क : दिल्ली के सभी सीमाओं पर किसान 3 कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और इन्हें वापस लेने की बात कर रहे हैं। देश भर के सभी दल किसानों के बिल वापस लेने की माँग का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव ने इस बिल के खिलाफ बाकी विपक्षी दलों से एक कदम आगे बढ़ते हुए बिहार में मानव श्रृंखला का निर्माण करवाया।

नीतीश के तरीके से उन्हीं का विरोध-
तेजस्वी यादव ने आज 3 कृषि कानूनों के विरोध में मानव श्रृंखला का निर्माण करवाया और फिर मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार पे जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने जहाँ केंद्र पे किसानों और जवानों को लड़वाने का आरोप लगाया तो उन्होंने नीतीश कुमार पे हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने किसानों को मजदूर बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में राजद की सरकार थी तो एमएसपी से अधिक कीमत पे फसलों की खरीद हुई थी लेकिन नीतीश कुमार ने 2006 में कानून बना कर किसानों को मजदूर बना दिया और अब उन्हें समुचित कीमत नहीं मिलती है।

जदयू ने साधा सिधाना-
महागठबंधन द्वारा मानव श्रृंखला बनाने की बात पे नीतीश ने उनपे निशाना साधते हुए कहा था कि अब कम से कम उन्हें मानव श्रृंखला का महत्व तो समझ में आ रहा है। तो वही जदयू के पार्षद नीरज कुमार ने इस मानव श्रृंखला पे टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में गरीबों की भूमि हड़पने वाले आज झूठ का नाटक करते हुए मानव श्रृंखला बनवा रहे हैं।

Leave a Comment