Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

अजब बिहार की गजब कहानी , बरात में डीजे नहीं ले जाने पर बारातियों को लड़की वालों ने जमकर पीटा…

भागलपुर से एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले मखाताकिया गाँव मे दूल्हा पक्ष के लोगों को बारात में डीजे नहीं ले जाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने मार मार के घायल कर दिया। इस घटना में दूल्हे के पिता , चाचा और उसके दोस्तों को काफी चोट आई हैं।

क्या है पूरी घटना- मिली जानकारी के मुताबिक मखाताकिया निवासी मुहम्मद मुबारक की पुत्री की शादी कटिहार के मुहम्मद राजू के साथ तय हुई थी। लड़के वाले बारात में जब खाना खा कर लड़की पक्ष द्वारा लगाए गए डीजे पे डांस करने लगे तो दूल्हन पक्ष के लोगों ने पहले उन्हें मना किया और फिर उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। इस घटना में दूल्हे के चाचा का हाथ टूट गया और दूल्हे के बाप भी बेहोश हो गया।

लड़का ने किया दुल्हन ले जाने से इनकार- लड़की पक्ष के लोगों द्वारा पिटे जाने के बाद लड़का ने दुल्हन ले जाने से इनकार कर दिया। लड़का पक्ष के लोगों का कहना था कि ये लोग हमारी जान ले लेंगे , हमे इतना पीटा गया इसलिए हम लड़की नहीं ले जा सकते। हालांकि बाद में गाँव के लोगों द्वारा समझाए जाने पे मामला शांत हुआ और लड़की को विदाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *