Tejaswi Yadav से हाथ मिलाने जा रही ये बड़ी पार्टी, अभी से विपक्ष के पसीने छूटने लगे..जाने तैयारी?

डेस्क : नेता प्रतिपक्ष व RJD के सुप्रीमो लालू यादव को बड़े लाल तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को एक और पार्टी का साथ मिलने जा रहा है, इसकी पूरी तैयारी हो गई है। हालांकि औपचारिक तौर पर RJD में उस पार्टी की एंट्री एक महीने के बाद होगी।

इसके लिए 23 मार्च के दिन को रखा गया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सामाजिक जनता दल (डेमोक्रेटिक) का आरजेडी के साथ विलय होगा। बीते दिनों देवेंद्र प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव से पटना में मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की, मालूम हो की समाजवादी धारा के नेता देवेंद्र यादव इसके पहले वीपी सिंह और एचडी देवगौड़ा की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि विलय की औपचारिकता पूरी की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव होंगे। देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिहार समाजवादियों का गढ़ रहा है, यहां एक से एक सामाजिक नेता हुए, 1967 में महामाया बाबू के समय में कर्पूरी ठाकुर उपमुख्यमंत्री हुए, 1977 में जब जननायक मुख्यमंत्री बने तब तीन माह के अंदर मैंने कर्पूरी ठाकुर के लिए त्यागपत्र दे दिया था, त्याग और संघर्ष अब तो सिर्फ चर्चा में है।

Leave a Comment