बिहार की बेटी टिक-टॉक गर्ल संचिता बसु की पहली मूवी हुई रिलीज, जानें – क्या है फिल्म का नाम..

डेस्क : बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी की रहने वाली टिकटोक गर्ल संचिता बसु की पहली साउथ फिल्म अब रिलीज हो गई है। इस फिल्म का नाम, ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ है। फिल्म साउथ के सिनेमाघरों से लेकर अमेरिका के शिकागो न्यूयार्क, बर्मिंघम में भी रिलीज हुई हैं । सोशल मीडिया एप्प टिक-टाक से अपनी पहचान बनाकर लोगों की चहेती बनी संचिता बसु का घर बिहार और सहरसा जिले में है। अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार दिख रही हैं।

संचिता बसु की फिल्म का प्रमोशन सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया था। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के सभी गाने हिट साबित हुए हैं। वहीं साउथ के दर्शकों ने पहले दिन इसे खूब पसंद किया है। तेलगु फिल्म को करके अब संचिता बसु तमिल फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। 24 मार्च 2004 को बिहार के भागलपुर में जन्मी संचिता बसु मूल रूप से सहरसा के सलखुआ की रहने वाली हैं। बचपन से भागलपुर में रहना हुआ था।

फिलहाल, अभी वो माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा हैं। 2019 में संचिता बसु ने टिक-टाक पर शार्ट वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद उसके फैन फालोइंग धीरे धीरे बढ़ती गई। टिक-टाक से स्टार बनी बिहार की इस लड़की संचिता बसु ने इसके बैन होते ही अन्य इंटरनेट मीडिया ऐप इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी एक्टिंग के बदौलत अच्छी खासी पहचान भी बना ली। बिहार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग संचिता बसु को पसंद करने लगे। लोगों को संचिता बसु की सादगी भरे वीडियो भी काफी पसंद आए।

इंस्टाग्राम पर हैं अच्छी खासी फैन फॉलोइंग : एक्ट्रेस संचिता बसु के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। संचिता बसु को भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं। फिलहाल, वे साउथ की फिल्में कर रही हैं। यहां तक पहुंचने में उसकी मां बीना रॉय ने उनका खूब साथ दिया। शुरुआती दौर में, उनकी मां ही उनके वीडियो और रील्स शूट करती थी, वे आज भी अपनी बेटी संचिता बसु का बाखूबी साथ दे रही हैं।

Leave a Comment