अब बाहुबली विधायक Anant Singh के बेटे करेंगे राजनीति में एंट्री? BJP में मच गई खलबली..

बिहार उपचुनाव के सियासी के दंगल में बाहुबली और पूर्व RJD विधायक अनंत सिंह का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में उनकी पत्नी नीलम देवी ने बाजी मार ली हैं। साल 2005 से लगातार छोटे सरकार के नाम से पुकारे जाने अनंत सिंह का मोकामा पर कब्जा रहा है। सजा होने के बाद भी वो जेल में हैं लिहाजा उनकी पत्नी चुनावी मैदान में थीं। नीलम देवी ने BJP प्रत्याशी सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। जीत के जश्न के बीच ही अनंत सिंह के पटना आवास पर एक अलग चर्चा होती रही। ये चर्चा अनंत सिंह के जुड़वा बेटों की राजनीति में एंट्री को लेकर हुई थी।

अनंत सिंह के बच्चों की क्या होगी राजनीति में एंट्री?

मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत का जश्न समर्थकों ने जमकर मनाया। अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर भोज का आयोजन भी किया गया। लेकिन इस दौरान भी दो युवकों पर सबकी नजरें टिकी रहीं। ये दोनों नीलम देवी के साथ हर समय दिखे। अनंत सिंह के करीबी और उनके आवास पर आने जाने वाले तो दोनों युवकों को पहचानते थे। लेकिन आम लोगों को उन दोनों युवकों के बारे में जानने की उत्सुकता भी देखी गयी। मोकामा विधायक नीलम देवी के साथ उनके जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित की पहली बार सक्रियता सामने आई। जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते नजर आए। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या अनंत सिंह के जुड़वा बेटे भी सियासत में अब एंट्री करेंगे?

पालिटिकल साइंस के विद्यार्थी हैं दोनों

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन उनके जुड़वा बेटे के बारे शायद ही लोग जानते होंगे। अभिषेक और अंकित अनंत सिंह के जुड़वा पुत्र हैं। इनके जन्म में तकरीबन 1.15 सेकेंड का अंतर है। दोनों पालिटिकल साइंस से स्नातक कर रहे हैं। बताया यह जाता है कि दोनों भाई नोएडा में रहते हैं। मां नीलम देवी की जीत का जश्न मनाने दोनों नोएडा से पटना पहुंचे थे। राजनीति में एंट्री के सवाल पर दोनों ने कहा कि अभी पढ़ाई चल रही है आगे जो भी होगा देखा जाएगा।

Leave a Comment