Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

बिहार को आज मिलने जा रही हैं 4 नई सड़क – खुद CM नितीश कुमार करेंगे उदघाटन

डेस्क : बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बिहार में होने जा रहे नए निर्माण से अब बिहार को जल्द नई दिशा मिलने वाली है। आज बिहार मुख्यमंत्री खुद तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उदघाटन करने वाले हैं। यह समारोह वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा किया जाएगा। इस समारोह की तैयारियां बिहार राज्य पथ विकास निगम द्वारा की गईं हैं। इस आयोजन में सभी बड़े नेता जैसे केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज शिरकत देंगे।

भोजपुर जिले की सड़क बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या 102 का आज लोकार्पण होगा। दूसरी सड़क की बात करें तो उसमें अमरपुर-अकबर नगर एसएच 85 शामिल हैं। यह सड़क भागलपुर और मुंगेर को कवर करेगी। यहां पर गंगापुल के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। यह सड़कें जब पूरी तरह हो जाएंगी तो उत्तरी बिहार के लोग काफी आसानी से रोजाना यात्रा कर सकेंगे। तीसरी सड़क की बात करें तो उसका नाम घोघा पंजवारा एसएच 84 है। यह सड़क भागलपुर और बांका के लिए खूब उपयोगी मानी जा रही है।

वहीँ यदि बात करें बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज मधेपुरा एवं सुपौल की तो उदघाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा ही किया जाएगा। यह सड़क उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए निकलेगी। इस सड़क निर्माण को ऑक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें   इंडियन नेवी में 1365 पदों पर भर्ती, इन स्टेप्स के साथ जल्दी करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *