बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी पर होगा शानदार ब्रिज का निर्माण – लाखों लोगों को होगा फायदा, मिली मंजूरी…

न्यूज डेस्क : बेगूसराय वालो के लिए अच्छी खबर है। सरकार की ओर से बेगूसराय और इसके आस पास के जिलों को शानदार सड़क कनेक्टिविटी का सौगात दिया है। बेगूसराय गंगा नदी पर एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को दी है।

इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भी मंजूरी दे दी है। भारतमाला परियोजना द्वारा इस निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान भी किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह नहीं बताया कि गंगा नदी पर मोकामा में एनएच-31 और मुंगेर में एनएच-80 पर दो पुल बन रहे हैं।

नवंबर तक हो सकती है टेंडर जारी : अब इस पुल को बनाने के लिए निर्माण एजेंसी के चयन का टेंडर नवंबर तक जारी होने की संभावना है। साथ ही नए साल की शुरुआत के साथ पुल का निर्माण भी शुरू होने की संभावना है। इस पुल का निर्माण अगले पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में गंगा पर बनने वाला यह नौवां पुल होगा। इससे पहले बिहार में गंगा पर आठ पुल बन चुके हैं या बन रहे हैं। इस पुल के बनने से उत्तर बिहार और बंगाल, उत्तरी बिहार और झारखंड समेत ओडिशा की दूरी करीब 76 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Leave a Comment