अमेरिका-इंग्लैंड तक के लोग मंगवाते हैं मुंगेर के बरियारपुरी स्वादिष्ट लाई, जानिए- क्या है खास..

न्यूज़ डेस्क: हर जगह का अपना एक विशेष व्यंजन होता है। बिहार का एक स्थान पान के लिए मशहूर है तो वहीं दूसरे अपने स्वादिष्ट लीची के लिए जाना जाता है। इसी प्रकार मुंगेर स्थित बरियारपुर लाई देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध होती जा रही है। मकर संक्रांति आते ही इसकी मांग में बढ़ोतरी होने लगती है। इस स्वादिष्ट लाई के टेस्ट का आनंद अब अमेरिका और इंग्लैंड तक के लोग उठाएंगे। दरअसल, लंदन और अमेरिका में बरियापुर प्रखंड के बस्ती व नीरपुर के कई सारे परिवार रह रहें हैं। उन्होंने मकर संक्रांति से पूर्व अपने गांव फोन कर यह स्वाद भरा लाई कूरियर के द्वारा भेजने को कहा है।

धान के लावा और गुड़ (Jaggery) से तैयार हुई यह लाई अपनी मिठास से लोगों को बार-बार चखने पर मजबूर कर देती है। पूरे राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड व पश्चिम बंगाल में भी यह स्वादिष्ट लाई जाती है।

लालू प्रसाद यादव को बेहद पसंद है यह लाई: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी यह बेहद पसंद है। वे अपने बरियारपुर दौरे के दौरान यहां की मशहूर लाई को जरूर खाते थे। बता दें कि आज भी राजद के स्थानीय नेता लालू यादव के घर यह लाई भेजा करते हैं।

इस प्रकार बनाई जाती है लाई, यह है लाभ: यह स्वादिष्ट लाई धान के लावा में गुड़ (Jaggery) को मिला कर बनाया जाता है, इसमें तिल तथा कई और मसालें भी इसमें उपयोग किया जाता है। इसके बाद इसको धूप में सुखाते हैं। सुखाने के देने उपरांत ही यह कोमल और खाने योग्य होता है। बता दें कि गुड़ अदरक और तिल काफी गर्म पदार्थ है। जिस कारण से भी ठंड के दिनों इसकी मांग बढ़ जाती है।

Leave a Comment