Mukesh Ambani ने फूड एंड बेवरेज रिटेल सेक्टर में दिखाई दिलचस्पी, इस ब्रिटिश की कंपनी से मिलाया हाथ- देश में खोलेंगे Coffee Chain

डेस्क : आरबीएल (Reliance Brands Limited) अब अपने ताजे खाने को पूरे देश भर में सभी तक पहुंचाएगा। आरबीएल ने अब देश की मशहूर कंपनी प्रेट ए मोजेएर (Pret A Manger) के साथ हाथ मिला लिया है। यह कंपनी एक ग्लोबल ब्रांड है और अपने ताजे और जैविक खाने के लिए सभी जगह मशहूर है। आरबीएससी मशहूर कंपनी के साथ मिलकर भारत के प्रमुख शहरों में फूड चेन को स्थापित करेगा।

Pret A Manger प्रेट ए मोजेएर की पहली दुकान 1986 में खुली थी : प्रेट ए मोजेएर लंदन में 1986 में सबसे पहले इन्होंने अपनी पहली शॉप खोली थी। जिसके जरिए यह अपना ताजा खाना लोग कई लोगों तक पहुंचाते थे। इनकी शॉप यूके, यूरोप एशिया के कई देशों में है। जो लोगों को लगातार हाथों से बना खाना खिला रहे हैं। वहीं रिलायंस ने कई ब्रांड को डेवलप किया है। नई रिलायंस को सबसे बड़े लग्जरी और प्रीमियम टेलर के रूप में जाना जाता है।

प्रेट के सीईओ ने कहा कि वह रिलायंस के साथ इस फूड चेन को आगे बढ़ाने में के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हैं उन्होंने कहा कई दशक पहले हमने अपनी दुकान खोली थी और कई जगह यूरोप एशिया और कई देशों में अपने खाने को पहुंचाया था। अब रिलायंस के साथ मिलकर हम इसे भारत तक भी पहुंच जाएंगे। मुझे खुशी है कि भारत में हमारा खाना खाया जाएगा।

आरबीएल के डायरेक्टर दर्शन मेहता का कहना है कि प्रेट और हमारी पार्टनरशिप बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि हमें पता है कि भारतीयों को क्या पसंद है?? आजकल ready-to-eat खाना फैशन में आ गया है और सबको वही चाहिए तो हम इस पर कार्य करेंगे और लोगों तक अपना हाथ से बना हुआ खाना पहुंचाएंगे मेहता ने यह भी कहा है कि इससे भारत में खाद्य और पेय उद्योग भी सुदृढ़ होंगे।

Leave a Comment