खुशखबरी! Gold के दामों में जबदस्त गिरावट, 5300 रुपए हुआ सस्ता, जानें – लेटेस्ट रेट

न्यूज़ डेस्क : यदि आप सोने-चांदी लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा आ रही है। बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरने के बाद सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम वहीं 61000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। फिलहाल सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर से करीब 5300 रुपये और चांदी 19000 रुपये सस्ता हो रहा है।

मंगलवार को सोना 91 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ और 50914 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को चांदी 98 रुपये महंगी होकर 61077 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इसी तरह इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी सोने चांदी में गिरावट देखा गया। आपको बता दे की 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की गहने का रिटेल रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए कुछ ही देर में रेट मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं। सोने की शुद्धता जानने के लिए सरकार ने एक एप बनाया है। इस एप का नाम बीआईएस केयर एप है। इस एप के माध्यम से सोने की सुद्धता जान सकते हैं। वहीं इस एप पर सोने की सुद्धता से संबंधित शिकायत भी किया जा सकता है।

Leave a Comment