CTET 2022 : शिक्षा बोर्ड ने बताया कब होगी सीटीईटी की परीक्षा, जानें – आवेदन प्रक्रिया कब होगी शुरु..

डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटीईटी की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीबीएसई की ओर से 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। इतना ही नहीं सीबीएसई की ओर से सीटेट परीक्षा 2022 का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16वीं सीटेट परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा की तारीखों को लेकर सीबीएसई की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर बाद में विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, योग्यता का विवरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तारीखें आदि जानकारियां मौजूद रहेंगी।

गौरतलब है कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 20 जुलाई, 2022 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त, 2022 तक खुली रहेगी। हालांकि इस बीच सीटेट 2022 परीक्षा 15 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने की उम्मीद है।

Leave a Comment