67 साल की कहीं से नहीं लगातीं रेखा, ऐसे रखती हैं अपनी सेहत का खयाल

बॉलीवुड की Absolute Diva रेखा का चार्म हर दिन के साथ बढ़ रहा है। आपको बता दें रेखा 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रेखा हैं जिनकी खूबसूरती के डंके आज भी पीटे जा रहे हैं। अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरत डांस से रेखा हमेशा सबको अपना दीवाना बनाते आईं हैं। आज भी कई दिलों पर रेखा राज करती हैं। अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए रेखा बहुत मेहनत करती हैं और यही कारण है कि रेखा जितना ग्रेसफुल 67 की उम्र में शायद ही कोई दिखे। आज अपने इस रिपोर्ट में आपको रेखा का फिटनेस मंत्रा बताते हैं, कि किन नुश्कों से रेखा ब्यूटीफुल यंग हैं। ध्यान रहे रेखा कोई महंगी चीज इस्तेमाल नहीं करती हैं उनका जीवन बेहद ही सिंपल है।

यह रूटीन करती हैं फॉलो मालूम हो इस उम्र में भी रेखा सुबह उठती हैं और रोज वर्कआउट करती हैं। उनके रूटीन में रोजाना का 10-15 मिनट व्यायाम और 15 मिनट मेडिटेशन शामिल होता है। उनकी लिस्ट में जिम शामिल नहीं है। वो मानती हैं कि फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, डांस, बागवानी और घरेलू कामों से ही पूरे शरीर का वर्कआउट आसानी से घर पर ही हो जाता है। नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। रेखा रोज आठ घंटे की नींद जरूर लेती हैं। साथ ही उनकी सुबह भी जल्दी हो जाती है। इससे उनका शरीर और त्वचा दोनों ही ताजगी से भरपूर रहता है। साथ ही रेखा की To-Do list में वॉक और योगा भी शामिल हैं। वह एक घंटे योगा जरूर करती हैं।

वर्कआउट के बाद खान पान इसके साथ ही हेल्थी रहने के लिए सबसे जरूरी है अच्छा खान पान और लाइफस्टाइल। बता दें बॉलीवुड डीवा रेखा अपने खाने-पीने का भी खास ख्याल रखती हैं। उनके डाइट प्लान की ताजा फलों का जूस और फिर नारियल पानी जरूर से शामिल होता है। पानी पीना भी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। रेखा दिन भर में 12 ग्लास पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी और त्वचा दोनों डिटॉक्स रहे। इसके अलावा रेखा की डाइट में आपको मिल्क प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी हुईं चीजें ज़रूर दिखेंगी। इतना ही नहीं रेखा 7:30 बजे से पहले डिनर कर लेती हैं और घर का खाना ही खाती हैं।

Leave a Comment