Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

अक्टूबर के 21 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक , जल्दी निपटा लें सभी जरूरी काम – ये रही अवकाश की पूरी लिस्ट

डेस्क : त्योहारी सीजन दस्तक दे चुका है। बता दें कि आने वाला अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। ऐसे में 9 दिन की नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं, बता दें कि दशहरा भी इसमें शामिल है। वहीं आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सरकारी छुट्टियां निर्धारित की गई है, जिनमें दूसरा और चौथा शनिवार से लेकर सभी रविवार शामिल है। इन सभी छुट्टियों को मिला दिया जाए तो करीब 21 दिन तक अक्टूबर महीने में बैंक बंद रहेंगे। यदि आप अपने बैंक से जुड़ा कोई भी काम करवाना चाहते हैं तो उसको जल्द से जल्द करवा ले। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो ख़ासा परेशानी हो सकती है।

1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्धवार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट डे है जिसके कारण बैंक बंद रहेगा। वही 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन है जिसके चलते पूरे देश में छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को सप्ताहिक रविवार है। 6 अक्टूबर को महालय अमावस्या है, जिसके चलते कोलकाता बेंगलुरु अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 7 अक्टूबर को इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे, 9 अक्टूबर को दूसरा शनिवार है और 2 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश है। 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पूजी जाएगी। उसके बाद 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा होगा। 17 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश है।

18 अक्टूबर को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि वहां पर बिहू मनाया जाएगा। वहीं 19 अक्टूबर को ईद ए मिलाद-मिलाद शरीफ मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन है। 22 अक्टूबर ईद ए मिलाद उन नबी के बाद का शुक्रवार है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को शनिवार है और 24 अक्टूबर को रविवार है। 26 अक्टूबर को विलय दिवस मनाया जाएगा और 31 अक्टूबर को रविवार है। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप अपने बैंक के काम इसी महीने निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *