अद्भुत! किसी खिलौने से कम नहीं है विश्व की सबसे छोटी रानी गाय – हजारों की तादाद में देखने आए लोग

डेस्क : प्रकृति में अलग-अलग तरह के जीव जंतु रहते हैं। ऐसे में प्रकृति कब किस जीव जंतु को अपने तरीके से पैदा करे यह कहना बहुत मुश्किल है। बता दे कि आजकल विश्व की सबसे छोटी गाय चर्चा में आ गई है। यह गाय एक बोनी गाय है जिसका नाम लोगों ने रानी रखा है।

Rani Bauni gaay

रानी नाम की गाय बांग्लादेश के ढाका में है जहां पर उसको हजारों की संख्या में लोग देखने आ रहे हैं। इस बोनी गाय की ऊंचाई 20 इंच है। 20 इंच की ऊंचाई की वजह से रानी के मालिक का दावा है कि वह दुनिया की सबसे छोटी गाय है।

boni gay

इस वक्त यह छोटी सी गाय किसी सेलिब्रिटी स्टार से कम नहीं है, इस छोटी और बोनी गाय को कई अखबार और टीवी चैनल लगातार कवर कर रहे हैं। इंटरनेट जगत में बोनी गाय रानी की तस्वीरें भर गईं हैं। यह गाय बांग्लादेश के चारीग्राम फॉर्म में मौजूद है, जहां पर लोग 30 किलोमीटर तक रिक्शा करके पहुंच रहे हैं और इस नन्ही गाय की तस्वीर ले रहे हैं। छोटी गाय को देखने के लिए लोग बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

rani bauni gaay 2

इससे पहले केरला में विश्व की सबसे छोटी गाय देखी गई थी। रानी जो कि एक बोनी गाय है उसके मालिक का कहना है कि यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकती है क्योंकि इसकी लंबाई पिछली बोनी गाय से 10 सेंटीमीटर कम है। फिलहाल रानी को 3 दिनों में 15000 से ऊपर लोग देखने आ चुके हैं यह गाय भूटानी प्रजाति की गाय है। इस प्रजाति की अन्य गाएं दोगुना अकार की हैं।

Leave a Comment