The Kashmir Files को लेकर Ajay Devgan का बड़ा बयान- कह दी ये बड़ी बात..

डेस्क : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देश की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म की इमोशनल स्टोरी से दर्शक काफी भावुक हो रहे है।फिल्म देखने के बाद तो कई लोगो अपने आंसुओं पर भी कंट्रोल नही कर पा रहे है।

अब आप इस बात से ही अंदाजा लगा लीजिए कि फिल्म किस हद तक लोगों पर असर डाल रही है। वैसे, इस फिल्म को लेकर कई बॉलीवुड एक्टर सपोर्ट में भी आ रहे है। और दर्शकों से इसे देखने की अपील कर रहे हैं। सन्नी, आमिर खान के बाद अब अजय देवगन ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर अपना रिएक्शन दिया है।

आपको बता दे की बीते दिन 21 मार्च को ‘रनवे 34’  के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने अजय देवगन से ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर उनकी राय लेते हुए सवाल किया-  क्या सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाना दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने का सबसे अच्छा तरीका है? इस सवाल पर अजय ने कहा- नहीं ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है…ये पूरी दुनिया में है।

html

जैसे मैंने पहले भी फिल्में की हैं- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह..कुछ कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल होती हैं और काफी बार जो सच्चाई होती है, वो इतनी अमेजिंग होती है कि आप वैसे फिक्शन लिख नहीं सकते हैं। अजय ने कहा की आइडिया ये नहीं होता है कि कोई सच्ची घटना ढूंढो…जब आप कुछ सुन लेते हैं तो आपको लगता है कि ये बहुत अनोखी चीज हुई थी, ये दुनिया के सामने आनी चाहिए। इसलिए हम इसे पिक करते हैं, वरना हम कहानियां खुद भी लिखते हैं और बनाते हैं।

Leave a Comment