धोनी के साथ साथ ये 5 खिलाड़ी भी दे चुकें हैं अपनी मूछों पर ताव – एक ने तो दिलाया था भारत को वर्ल्ड कप
डेस्क : देश में अक्सर ही लोगों की मूछों के बारे में बात होती रहती है, बता दें कि लोगों को अपनी मूछों पर ताव देने में गर्व महसूस होता है। ऐसे में जिन लोगों की मूछें नहीं होती हैं उनको समाज में अलग निगाहों से देखा जाता है। वही जिसकी मूछें होती हैं उनको समाज में इज्जत मिलती है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की मूछों की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है वह लोग जिनकी चर्चा टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर हुई।

शिखर धवन : शिखर धवन को भारतीय टीम का गब्बर सिंह कहा जाता है, बता दें कि वह अपनी मूंछों की वजह से अन्य खिलाड़ियों के बीच काफी प्रचलित है। वह अलग-अलग तरीके से अपनी मूछों को ताव देते हैं वह मैदान पर लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वह कोई उपलब्धि हासिल करते हैं तो अपनी मूछों को इस तरह से घुमाते हैं जैसे उनकी मूछों में भी जान हो।

रविंद्र जडेजा : रविंद्र जडेजा ने पहले अपने चेहरे को बिल्कुल साफ रखा था लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने चेहरे पर हल्की दाढ़ी रखी। इसके बाद उन्होंने मूछें रखनी शुरू कर दी। जब उन्होंने मूछें रखी तो लोग कहने लगे कि लगता है रविंद्र जडेजा पर शिखर धवन का असर हो गया। ऐसे में वह काफी फेमस हो गए थे।

कपिल देव : कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीताया था। वह शुरू से ही मूंछों में नजर आया करते थे। उनका मूछों का स्टाइल आज भी लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं।

डेविड बून : डेविड बून ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रह चुके हैं बता दें कि उन्होंने लंबे वक्त तक अंपायर की भूमिका भी निभाई है। वह अपनी बड़ी मूछों के चलते काफी फेमस रहे हैं, उनके मूछ को हेंडलबार मूछ कहा जाता है। वह जितना क्रिकेट से प्यार करते थे उतना ही अपनी मूछों से प्यार करते थे।

ग्राहम गूच : ग्राहम सूच इंगलैंड के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी की है बता दें कि उनकी दाढ़ी तो नहीं थी लेकिन उनकी मुझे काफी घनी थी। वह आज भी अपनी मूछों के लिए याद किए जाते हैं।
