The Kashmir Files देखकर क्रोधित हुई अनुपम खेर की माँ दुलारी- बताया उनके भाई के साथ क्या हुआ – पूरा वीडियो

डेस्क : डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files आजकल देशभर में फिल्म सुर्खियां बटोर रही हैं। कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। जिसके बाद अभी तक की हुई कमाई के बाद विवेक अग्निहोत्री कि यह फिल्म कोरोना काल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने जा रही है। फिल्म के साथ ही इस फिल्म के कलाकार भी चर्चा में बने हुए हैं।

कश्मीर फाइल में मुख्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की मां राजदुलारी ने कश्मीर में साल 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीर से हुए उनके दर्द को सहा है और इस फिल्म को देखने के बाद उनका रिएक्शन क्या था इस बारे में अनुपम खेर ने हाल ही में खुलासा किया है। एक्टर अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ अपनी फनी विडियो भी अक्सर शेयर करते रहते हैं। फिल्म द कश्मीर फाईल्स को उनके पूरे परिवार ने देखा लेकिन अपनी मां के रिएक्शन को वह कैमरे में कैद नहीं कर पाए। फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं, जिसका नाम पुष्कर नाथ है।

अपने किरदार से उन्होंने कश्मीरी पंडितों के दर्द को पर्दे पर उतारा है। फिल्म को देखकर लोगों की आंखे भर आती है। एक्टर के फैंस उनकी मां के रिएक्शन को जानना चाहते थे थे। उन्हें उनकी वीडियो का इंतजार था। हालंकि ऐसा नही हो सका। उसका कारण अभिनेता ने बताया भी है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनकी मां ने दो बार फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि मैं हर बार उनके फनी वीडियोस बनाता था, लेकिन इस बार वीडियो बनाने की मंजूरी उन्होंने नहीं दी। इस नरसंहार की वह पीड़ित रही है। उनके छोटे भाई मोतीलाल काक को काफी कुछ झेलना पड़ा था।

वहीं इसे देख कर खामोश होकर रोती रही।एक्टर ने कहा कि उनकी मां चाहती हैं कि इस नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी सजा मिले। मां एक बात बात बोलती है कि जिसने भी ऐसा कि या, उसे सजा मिलेगी। उनकी आत्मा को बहुत तकलीफ पहुंची है। उनके दिल की चीख है, लेकिन अब उन्हें ऐसा लग रहा है कि हमारी तकलीफ दुनिया को भी पता चलेगी। उन्होंने कहा कि मां कहती है कि 32 साल तक किसी को भरोसा नहीं था कि हमारे साथ यह सब हुआ है।

Leave a Comment