जल्द पेरेंट्स बनेंगे Karan Grover-Bipasha Basu, बॉलीवुड की ‘बिल्लो रानी’ देने वाली हैं खुशखबरी!

Bipasha Basu-Karan Grover going to be parents: इन दिनों बॉलिवुड गलियारे से खुशखबरी ही सुनने को मिल रही है। जी हां खबर है की एक और B-town कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब Bipasha Basu और Karan SIngh Grover माता-पिता बनने वाले हैं। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि उनकी शादी निजी रूप से हुई। जिसमे बेहद करीबी और परिवार के लोग शामिल थे। वैसे तो शादी के बाद बिपाशा के प्रेगनेंट होने की अफवाहें कई बार उड़ी जिसे दोनों ने नकार दिया था। पर अब फिर से बताया जा रहा की कपल अपने पहले बेबी की दुनिया में ला सकते हैं। बता दें दोनों के तरफ कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

पैरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटेड
Bipasha Basu और Karan Grover की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ की शूट के समय हुई थी। साल 2015 में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। मालूम हो बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। इसके पहल उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। इन दोनों ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए। और अब पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ये कपल शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि भी करेंगे। इनके करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया बहुत एक्टिव रहते हैं। अप्रैल में उन्होंने अपनी 6वीं सालगिरह मनाई और उसकी तस्वीरें पोस्ट की। वहीं काम की बात करे तीन आखिरी बार करण वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

Leave a Comment