Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

श्रीदेवी की इस वजह से भिड़ गए थे भाई बोनी कपूर और अनिल कपूर,- Mr India की कमाई का मोटा हिस्सा रखा था अपने पास

डेस्क : मिस्टर इंडिया फिल्म ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ-साथ बोनी कपूर की भी अहम भूमिका थी, बता दें कि बोनी कपूर द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया था। ऐसे में आज हम आपको मिस्टर इंडिया की फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसको सुनकर आप वाकई चौक जाएंगे। फिल्म के निर्माण के दौरान ही अनिल कपूर को अपने भाई बोनी कपूर पर इतना गुस्सा आ गया था कि वह फिल्म के सेट को छोड़कर चले गए थे।

यह किस्सा उन दिनों का है, जब श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से कहा था कि वह मिस्टर इंडिया में काम करने के लिए 10 लाख रुपए लेंगी, तब बोनी कपूर ने कहा था कि मैं तुम्हें 11 लाख रूपए दूंगा। ऐसे में श्रीदेवी ने इस ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया था, बता दें कि अनिल कपूर ने इस फिल्म में बड़ी इन्वेस्टमेंट की थी। निजी निवेश के चलते अनिल कपूर नाराज हो गए थे। वहीँ दूसरी तरफ श्रीदेवी के ऊपर वित्तीय संकट आया हुआ था, ऐसे में श्रीदेवी के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से वह अपनी बीमार माँ का इलाज करा सके। तब बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मदद की थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अमेरिका का टिकट भी कटवा के दिया था।

ऐसे में यह सारी चीजें देखकर अनिल कपूर नाराज हो गए थे और फिल्म के सेट पर से गुस्सा हो कर चले गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अनिल कपूर को समझाया था जिसके बाद अनिल कपूर मान गए थे। अनिल कपूर जब वापस आए तो उन्होंने सबके आगे एक शर्त रख दी थी। वह शर्त यह थी कि अनिल कपूर मिस्टर इंडिया फिल्म के प्रोडक्शन का काम करेंगे। साथ ही जब फिल्म पैसा कमा लेगी तो फिल्म का एक बड़ा हिस्सा अनिल कपूर अपने पास रखेंगे।

ये भी पढ़ें   सारा अली खान ने देखा IPL का फाइनल मैच, लोगों ने शुभमन गिल को पनौती बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *